शाम के साँवले चेहरे को निखारा जाये ~ शायर: क़तील शिफ़ाई ~ गुलूकार: हुसैन बक्श खान

शायर: क़तील शिफ़ाई
गुलूकार: हुसैन बक्श खान

शाम के साँवले चेहरे को निखारा जाये
क्यों न सागर से कोई चाँद उभारा जाये

रास आया नहीं तस्कीं का साहिल कोई
फिर मुझे प्यास के दरिया में उतारा जाये

मेहरबाँ तेरी नज़र, तेरी अदायें क़ातिल
तुझको किस नाम से ऐ दोस्त पुकारा जाये

(मुझको डर है तेरे वादे पे भरोसा करके
मुफ़्त में ये दिल-ए-ख़ुशफ़हम न मारा जाये)

जिसके दम से तेरे दिन-रात दरख़्शाँ थे “क़तील”
कैसे अब उस के बिना वक़्त गुज़ारा जाये

(प्रेषक: प्रणय वसावड़ा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *